हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्वर डाउन होने की वजह से-पोप मशीन सही रूप से कार्य नहीं कर रही जिसके चलते राशन वितरण में समस्या आ रही है। ऐसे में जगह-जगह कार्ड धारक और राशन डीलरों में कहासुनी की नौबत भी आ गई है। 15 मार्च को ई-पोप मशीन से राशन वितरण शुरू हुआ लेकिन सर्वर की समस्या के कारण राशन डीलर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राशन वितरण का समय सुबह 6:00 से रात 9:00 बजे तक है लेकिन तकनीकी समस्या के कारण कार्ड धारक काफी परेशानी में है। राशन डीलर का कहना है कि रमजान और होली पर्व के दौरान लोग उम्मीद से राशन लेने पहुंचते हैं लेकिन सर्वर में समस्या आने के कारण वह निराश हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि काफी देर तक उन्हें कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने सर्वर को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























