👁 0 views Views
वैश्य कर्मचारियों ने किया दिल्ली भ्रमण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति हापुड के तत्वावधान में मंगलवार को वैश्य कर्मचारियों ने दिल्ली का भ्रमण का किया और ऐतिहासिक इमरतों को देखा और उनके महत्व को जाना।इस भ्रमण में समिति के 50 लोगों ने भाग लिया।भ्रमण में शामिल लोगों ने पहले मुगल गार्डन के अमृत उद्यान, हनुमान मंदिर, इंडिया गेट और अक्षरधाम की यात्रा की। सभी ने इस यात्रा का बहुत आनंद लिया। इस यात्रा का उद्देश्य दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों को देखना था। इस कार्यक्रम के संयोजक अजय अग्रवाल रहे और समिति के प्रधान गिरीश कुमार अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111
























