एनएसएस की छात्राओं ने मतदान के लिए लोगों को किया जगरूक
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांव दौमी में आयोजित सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र का विषय मतदाता जागरूकता रहा।शिविर प्रभारी डा सर्वेश कुमारी ने बताया कि प्राचार्य ने निर्देशन आयोजित शिविर मे सोमवार को स्वयंसेविकाओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।वालंटियर पारुल सागर के नेतृत्व में दोयमी गांव के प्राइमरी स्कूल से लेकर गांव की गलियों में होते हुए स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न नारे आओ सब मिलकर गाएं ,वोट देने जरूर जाएं’ ,’ उम्र अठारह पूरी है वोट देना बहुत जरूरी है’ व ‘सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया तथा रैली के साथ स्वयंसेविकाओं ने गांव के नुक्कड़ पर एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया जिसके माध्यम से लोगों को बताया कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है अपितु यह हमारा कर्तव्य भी है हम सभी को अपना यह कर्तव्य बहुत विवेक के साथ निभाना चाहिए। दोपहर के भोजन के पश्चात शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया । जिसका विषय साइबर क्राइम से बचाव रखा गया। द्वितीय सत्र का शुभारंभ राष्ट्र सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ किया गया । अतिथि वक्ता के रूप में केनरा बैंक के वित्तीय साक्षरता सलाहकार रोशन लाल ने स्वयं सेविकाओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान की उन्होंने स्वयं सेविकाओं को बैंकिंग प्रणाली के बारे में ज्ञान प्रदान किया ऑनलाइन बैंकिंग कार्ड धारक सिस्टम व अकाउंट खुलवाने से संबंधित उपयोगी जानकारी छात्राओं ने ग्रहण की उन्होंने बताया कि वित्तीय क्षेत्र में साइबर क्राइम से बचने के लिए उन्हें सावधान व जागरूक रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से अतिथि वक्ता रोशन लाल का आभार ज्ञापन किया शिविर में समस्त स्वयं सेविकाओं के साथ चंद्रप्रकाश व अंजलि का सहयोग रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























