👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा में ऊर्जा निगम का 5651 नलकूप उपभोक्ताओं पर लगभग 19.51 करोड रुपए का विद्युत बिल बताया है। किसान मार्च 2023 तक के बिल का भुगतान करेंगे इसके बाद उन्हें सरकार द्वारा मुफ्त बिजली दी जाएगी। पिलखुवा डिवीजन में करीब 1.16 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं जिनमें से 5651 नलकूप उपभोक्ता शामिल हैं जिनपर 19.51 करोड़ का बिजली बिल बकाया है। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 30 मार्च 2023 तक बिजली बिल जमा करने वाले नलकूप उपभोक्ताओं को ही मुफ्त बिजली दी जाएगी।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























