गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने 20 लाख रुपए की शराब बरामद की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को धर दबोचा। पुलिस ने शराब तस्कर के कब्जे से एक आयशर टैंकर में लदी 20 लाख रुपए मूल्य की दो सौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने आयशर कैंटर को भी कब्जे में ले लिया है। यह शराब हरियाणा से बिहार लेजाई जा रही थी। बरामद कैंटर पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी है। पुलिस शराब की तस्करी के धंधे में लिप्त अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को हरियाणा से बिहार को बड़े पैमाने पर तस्करी करने का इनपुट मिला था, इस इनपुट के आधार पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग व्यवस्था को दुरुस्त किया और चैकिंग के दौरान एक कैंटर को जांच पड़ताल के लिए रोक लिया। पुलिस ने देखा की कैंटर में अन्य सामान की आड़ में शराब की पेटियों को छिपाया हुआ था। पुलिस ने कैंटर से 2 सौ पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। शराब के तस्कर बिहार में शराब बेचकर भारी मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने बिहार के जनपद सीतामणी के गांव पचनौर के संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संतोष वाहन चालक है। शराब की इस तस्करी में अन्य लोगों की भी मिलीभगत है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400




























