चलती ई-रिक्शा पर हेलमेट पहन नाचा व्यक्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति हेलमेट पहन कर चलती ई-रिक्शा पर म्यूजिक चला कर डांस कर रहा है। जब लोगों ने इस दृश्य को देखा तो कुछ ने तो हैरानी जताई लेकिन कुछ ने इस शख्स को पहचान लिया। दावा किया जा रहा है कि यह वही व्यक्ति है जिसका हाल ही में ट्रेन में डांस करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह वीडियो हापुड़ की गोल मार्केट की बताई जा रही है जिसमें चलती ई-रिक्शा के ऊपर हेलमेट पहन कर एक व्यक्ति डांस कर रहा है और यह वीडियो लोग लगातार शेयर कर रहे हैं।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























