👁 0 views Views
पटाखा छोड़ने वाली 22 बाइक के पुलिस ने साइलेंसर उतरवाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा निर्देशन में जनपद में साईलेंसर से पटाखा छोड़ने वाली बुलेट/मोटरसाईकिलों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन पटाखा” अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को यातायात पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर पटाखा छोडने वाली 22 बुलेट/मोटरसाईकिल के मॉडिफाई साईलेंसर निकलवाए गये। पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

























