👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में गौशाला बनाई जाएगी। इसके लिए 12000 गज भूमि खरीदी गई है। इस अवसर पर जनपद हापुड़ के पिलखुवा में श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 9 दिन की यह राम कथा जनपद हापुड़ के पिलखुवा के श्री रामलीला मैदान में आयोजित होगी। राम कथा से पहले शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कि करीब 2100 महिलाओं ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि सिखेड़ा रोड पर गौशाला छोटी पड़ रही थी। इसके पश्चात आधा किलोमीटर की दूरी पर एक नई गौशाला बनाने के लिए 12000 गज जमीन खरीदी गई। इस अवसर पर पिलखुवा के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर



























