हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम 11/3/24 से 14/3/ 24 तक स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम जिला स्तरीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ के परिसर में संपन्न हुई जिसे स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग हापुड़ एवं गाजियाबाद को संयुक्त रूप से 24 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी हापुड़ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने किया, डाइट से प्राप्त प्रशिक्षकों के द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण को ब्लॉक लेवल पर सभी शिक्षकों एवं किशोर किशोरियों तक पहुंचाया जाएगा इस प्रशिक्षण में किशोर स्वास्थ्य पोषण,मादक द्रव्यों के दुरुपयोग,एचआईवी,इंटरनेट के उपयोग आदि 11 विषयो पर प्रशिक्षण के साथ चर्चा की गई।प्रशिक्षण का समापन डॉक्टर प्रवीण शर्मा एसीएमओ हापुड़ एवं वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट साइन के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ० मयंक कुमार डॉ आयुष कुमार की शिक्षा विभाग से मुकेश कुमार, विश्वजीत मिश्रा एवं जनपद गाजियाबाद डॉ० आशुतोष कुमार, विकास कुमार एवं शिक्षा विभाग से अमित चौधरी, अनीता यादव ने प्रशिक्षको के रूप में सराहनीय कार्य किया।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























