प्राधिकरण पर किसानों का धरना जारी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण दफ्तर पर 11 मार्च से जारी किसानों व व्यापारियों का धरना 15 मार्च शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने शुक्रवार को ऐलान किया कि मांग पूरी होने तक यह धरना जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि आनंद विहार के अधिगृहीत किसानों की भूमि को प्राधिकरण ने कोड़ियों के भाव खरीदा था और अब प्राधिकरण किसानों को 19 हजार रुपए में बेच रहा है।
हापुड़, सबली, अच्छेजा, श्यामनगर के किसान शुक्रवार को प्राधिकरण पर पहुंचे और किसानों की महापंचायत में शामिल हुए। किसानों ने मांग के समर्थन में धरना दिया और प्राधिकरण के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। व्यापारी नेता ललित कुमार अग्रवाल, ग्राम पंचायत के नानक चंद शर्मा, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हुण, धनौरा के किसान सुधीर त्यागी, सहित बड़ी तादाद में किसानों ने महापंचायत में शामिल होकर किसानों की मांग का समर्थन किया।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065



























