हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दिल्ली रोड बाईपास के निकट स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में पांच मार्च से 11 मार्च तक निपुण भारत मिशन के अंतर्गत भाषा एवं गणित पर आधारित शिक्षामित्रों का प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ हुआ। इसके अंतर्गत लगभग 700 अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षा को प्रभावी एवं बालकों की मानसिकता के अनुकूल बनाना था। इस ट्रेनिंग के अंतर्गत भाषा की रणनीतियां प्रशिक्षण योजनाएं, खेल-खेल में सीखना एवं अनेक शारीरिक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। सात चरणों में पूर्ण होने वाली इस ट्रेनिंग में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने पूर्ण लग्नता से भाग लिया एवं अपने अनुभव विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ सांझा किये। सभी ने एस ए इंटरनेशनल स्कूल की व्यवस्था, अनुशासन ,मैनेजमेंट कमेटी ,सफाई व्यवस्था, प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के व्यवहार एवं सेवक सेविकाओं के सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए सदैव तत्पर रहता है। तथा सभी संस्थाओं का स्वागत करता है।


























