हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में बने अमृत सरोवर में पल रही मछलियों की अचानक बीती रात मौत हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने चिकित्सकों को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने मछलियों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तालाब की सफाई कराई गई और दवाई का छिड़काव भी किया गया।
ग्रामीण योगेंद्र पाल और सतवीर ने बताया कि वह अमृत सरोवर में मछलियों का पालन करते हैं जिसमें गंदा पानी भी आता है। गंदे पानी की वजह से मछलियां बीमार होने लगी और गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। इस दौरान लगभग एक से डेढ़ क्विंटल मछलियों की मौत हो गई। जब शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मृत मछलियों को देखा तो चिकित्सकों को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंचे चिकित्सकों ने मछलियों को मृत घोषित कर दिया।
आपको बता दें कि स्थानीय लोग मछली का पालन कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन मछलियों के मरने से उन्हें आर्थिक चोट पहुंची है जो फिलहाल बेहद परेशान है। वहीं तालाब की सफाई कर दवाइयां का छिड़काव भी किया गया है। इस दौरान मछलियों के बच्चों की भी मौत हुई है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483



























