हापुड़ के राजेंद्र गुर्जर को जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन का गोवा प्रदेश का दायित्व
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये आन्दोलनरत जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक डा० इन्द्रेश कुमार व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने हापुड़ के दवा कारोबारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन राजेंद्र गुर्जर को गोवा प्रदेश का प्रभारी बनाया है।
राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने जो मुझे नई ज़िम्मेदारी सौंपी है मैं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ ओर उन्हें पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि संस्था के शीर्ष नेतृत्व की आकांक्षाओं के अनुरूप संगठन को गति प्रदान करने की कोशिश करूँगा। देश में बेतहाशा बढ़ती हुई जनसंख्या आज देश की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। देश के प्रधानमंत्री से हमें उम्मीद है कि वह बहुत जल्दी जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाकर सभी जाति धर्मों पर बिना भेदभाव के लागू करेंगे।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: ADMISSIONS OPEN: 9536100111



























