अमरोहा सांसद दानिश ने सोनिया गांधी से भेंट की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट पर बसपा के निष्कासित सांसद कुंवर दानिश अली आगामी लोकसभा चुनाव हेतु दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार है और वह अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर सीट से चुनाव मैदान में होंगे। सांसद कुंवर दानिश अली सम्भवतयाः कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।
सांसद दानिश अली ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट के बाद इस बात के संकेत दिए है कि वह अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर संसदीय सीट से दूसरी पारी खेलने के लिए त्याग की प्रतिमूर्ति श्रीमती सोनिया गांधी से आशीर्वाद पाकर धन्य हूं। यह उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है।
इससे पूर्व दानिश, राहुल गांधी के निकाली जा रही भारत जोड़ों न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी से भेंट कर चुके है। बताते है कि कुंवर दानिश अली के औपचारिक रुप से कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें अमरोहा सीट से कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























