👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली के पर्व पर यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए हापुड़ डिपो ने कमर कस ली है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए हर 15 मिनट में बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बसों के फेरों में बढ़ोतरी की जाएगी। एआरएम रणजीत सिंह के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित व संविदा चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी शुरू होगी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























