हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली कट के पास बुधवार की शाम थ्री व्हीलर और टैक्टर की आमने-सामने की भिड़त हो गई जिसमे पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
आपको बता दें कि बुधवार की शाम थ्री व्हीलर चालक अजय कुमार बाबूगढ़ छावनी से चार यात्रियों को लेकर हापुड़ जा रहा था और थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर का धर्मवीर सिमरौली कट के पास से टैक्टर लेकर उल्टी दिशा में आ रहा था। जैसे ही दोनों चालक गांव सिमरौली कट के पास पहुंचे तो आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। थ्री व्हीलर चालक अजय कुमार, बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सरावनी का जितेंद्र, जिला मेरठ के घंटाघर क्षेत्र का मोहम्मद अहमद समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। लोगों ने 112 डायल कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। डॉक्टरों ने घायलों का उपचार कर घर भेज दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























