गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड पूरी करने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गंगा एक्सप्रेस वे के साथ सर्विस रोड पूरी करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा से भाकियू अराजनैतिक का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में मिला।, गंगा एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड के लिए पहले भी कई बार मांग भाकियू अराजनैतिक के द्वारा उठाई जा चुकी है और यह बाद में 25 अक्टूबर 2023 को लखनऊ महापंचायत में मुख्यमंत्री योगी के समक्ष भी रखी गयी थी, सर्विस रोड की मांग को मान तो लिया गया पर UPEIDA के द्वारा इसे पूरा नहीं किया गया, शेष सर्विस रोड ग्राम हिम्मतपुर न०. 33.850 से 34.650 तक सर्विस रोड नहीं बनाई गई है इसके न बनने से करीब 40-50 गांव के किसानों NH 24/9 पर आवागमन की समस्या होगी, इस रोड पर ही हापुड़ मन्डी है,सभी जिले के सरकारी कार्यालय है व जिसके न बनने से औद्योगिकरण भी नहीं हो पायेगा व भविष्य कभी सरकारी योजनाए भी नहीं लागू हो पायेगी
भाकियू की मांग है कि हाइवे के दोनों तरफ सर्विस रोड को पूरा किया जाए, यदि सर्विस रोड नहीं बनी तो क्षेत्र के समस्त किसान व मजदूर आन्दोलन करने के लिए मजबूर होंगे व आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065




























