थूक लगाकर रोटी बनाने की वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रोटी बनाते समय उस पर थूक लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हापुड़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह वीडियो 12 मार्च की है।
पुलिसकर्मी सत्येंद्र कुमार के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो का उन्होंने संज्ञान लिया। वीडियो में एक व्यक्तित्व थूक लगाकर रोटी बनाता हुआ नजर आ रहा था। इसके बाद उन्होंने छानबीन की, इसके लिए वह जमजम होटल पर पहुंचे तो पता चला कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति होटल में चिकन और रोटी बनाता है। रोटी बनाने वाला 35 वर्षीय शमी पुत्र मेहताब निवासी मोहल्ला श्यामनगर फातिमा मस्जिद वाली गली थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























