श्रम विभाग से नोटिस मिलने पर व्यापारी खफा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर में श्रम विभाग की ओर व्यापारियों को मिल रहे नोटिस से व्यापारियो में रोष व्याप्त है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की गढ़ इकाई द्वारा एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में शगुन फार्म गढ़ में आयोजित की गयी जिसमें व्यापारियों को आ रहीं समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य समस्या श्रम विभाग द्वारा दुकानों को बुधवार बंदी पर दुकान खोलने के नोटिस भेजने की समस्या पर विचार किया गया। श्रम अधिकारी उषा वर्मा भी बैठक में पहुंची। और व्यापारियों ने उन्हें समस्या से अवगत कराया।संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वालों) ने कहा कि गढ़ में बुधवार बंदी होने पर श्रम विभाग में पंजीकृत व्यापारी को भी नोटिस दिए जा रहे है जबकि श्रम विभाग में पंजीकृत व्यापारी सातों दिन दुकान खोल सकते है दैनिक इस्तमाल होने वाली वस्तु की दुकानें (डेरी, बेकरी,होटल,मिठाई आदि पर भी नोटिस दिए जा रहे है श्रम अधिकारी ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों का कोई भी उत्पीड़न नहीं होगा जल्द ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा
बैठक मे जिला अध्यक्ष प्रदीप गर्ग (हाइड्रो वाले), संरक्षक राजेंद्र (आड़ वाले), जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल (टिम्बर), गठ इकाई के अध्यक्ष अभिषेक जी आदि व्यापारी उपस्थित थे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























