Mob Lynching: गौहत्या के शक में भीड़ ने की थी कासिम की हत्या, 10 को आजीवन कारावास












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में भीड़ ने गौ हत्या के शक में दो लोगों को एक राय होकर बेरहमी से पीटा था। उस दौरान कासिम नाम के व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था जबकि समयद्दीन घायल हो गया था। पुलिस ने पहले तो रोडरेज का मामला बताया था लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो और वीडियो के बाद भेद खुला। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा डीआईजी मेरठ को निष्पक्ष जांच के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की और एक नाबालिक समेत 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मोबलिंचिंग के मामले में अदालत ने 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने युधिष्ठिर पुत्र शिवदयाल, राकेश पुत्र जगदीश, कालू उर्फ कप्तान पुत्र भोपाल सिंह, सोनू पुत्र सुरेश, मांगेराम पुत्र प्रेमपाल, रिंकू पुत्र सुखवीर, हरिओम पुत्र चंद्रपाल सिंह, मनीष पुत्र वीरेंद्र, ललित पुत्र गोपी और करणपाल पुत्र गजराज निवासीगण गांव बझैड़ा खुर्द थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ को एडीजे/स्पेशल पोक्सो हापुड़ ने मंगलवार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 59-59 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

ज्ञात हो कि मामला 18 जून 2018 का है। जब उन्मादी भीड़ ने गौ हत्या के शक में पिलखुवा के बझैड़ा खुर्द मदापुर के जंगलों में समयद्दीन निवासी मदापुर और कासिम निवासी शद्दीकपुरा को गौ हत्या के शक में जमकर पीटा था। भीड़ ने दोनों पर लाठी-डंडे बरसाकर दोनों के साथ जमकर मारपीट की। हालांकि पुलिस ने पहले रोडरेज का मामला बताया था लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस की किरकिरी हुई। इसके पश्चात पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 148, 307, 302, 153 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद पुलिस ने मामले में चार्जशीट लगाकर न्यायालय में पेश की। मामले की सुनवाई न्यायालय में हुई जहां 10 आरोपियों को मंगलवार को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400









  • Related Posts

    नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

    🔊 Listen to this नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड  ने प्राथमिक विद्यालय नवादा,…

    Read more

    बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

    🔊 Listen to this बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

    Read more

    You Missed

    नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

    नवादा के प्राथमिक विद्यालय को सैनिक कल्याण निगम ने दी आधुनिक सुविधाएं

    बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

    बरेली के इनामी लुटेरे को पुलिस ने दबोचा

    हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा

    हापुड़: मीनाक्षी रोड स्थित प्रतिष्ठान से पनीर व खोए का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा

    हापुड़ जनपद को तीन जोन 10 सेक्टर में बांटा

    हापुड़ जनपद को तीन जोन 10 सेक्टर में बांटा

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा निकाली

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना

    28 फरवरी तक खरीदेगा सिम्भावली मिल गन्ना
    error: Content is protected !!