बहादुरगढ में हरे पेड़ काटने पर चार को सजा व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध रुप से हरे पेड़ कटने के मामले में 04 अभियुक्तों को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
चार अभियुक्तों द्वारा अवैध रुप से हरे पेड़ कटने के सम्बन्ध में 04 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बहादुरगढ़ अभियोग पर पंजीकृत किये गए थे। उक्त मुकदमे में अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण को जुर्म इकबाल के आधार पर न्यायालय उठने तक की सजा व 500-500/- रुपये (कुल 2,000/- रुपये) के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























