👁 0 views Views
चावल व आलू पर मंडी शुल्क चोरी पकड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ मंडी समिति के सचल दल ने बड़े पैमाने पर मंडी शुल्क की चोरी को पकड़ा है। सचल दल ने सोमवार की रात चैकिंग के दौरान दो ट्रकों को पकड़ लिया जिनमें एक ट्रक में आलू व दूसरे ट्रक में चावल लदा है।
ट्रक में लदे चावल के बिल नोएडा से दिल्ली के लिए बनाए गए थे, जो मुरादाबाद जा रहा था। इस प्रकार आलू भी गुजरात से मुरादाबाद जा रहा था। चावल के ट्रक को छुड़वाने के लिए कई असरदार नेता सक्रिय हो गए, परंतु समाचार लिखे जाने तक दोनों ट्रक मंडी परिसर में खड़े थे। बताते है कि चावल व आलू पर करीब दो लाख रुपए मंडी शुल्क आरोपित हो सकता है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

























