हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया सोमवार को हापुड़ के संजय विहार आवास विकास कॉलोनी पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। अर्जुन पुंडीर के आवास पर पहुंचे क्षेत्रीय अध्यक्ष का उनकी माता ने तिलक कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर का भी तिलक कर स्वागत किया गया।
सोमवार की शाम को क्षेत्रीय अध्यक्ष अचानक आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं को भी गिनाया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, नगर अध्यक्ष पवन गर्ग, प्रवीण सिंहल, शैलेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























