हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद का मामला थमन का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को हापुड़ के तहसील चौराहा पर बहुजन समाज के लोग एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान बहुजन समाज के लोगों ने पुलिस को जीभर कर कोसा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठी चार्ज किया है जिसका वह विरोध करते हैं। उनकी मांग है कि निर्दोष लोगों को छोड़ा जाए, घायलों का उपचार किया जाए और बाबा साहेब की प्रतिमा को स्थापित किया जाए।
दरअसल सात दिन पूर्व गांव गालंद में विवादित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में ग्रामीणों द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की सूचना पर पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस बल पर ग्रामीणों ने पथराव किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज किया। कई लोग घायल हो गए। मामले के खिलाफ बहुजन समाज एकत्र हुआ और अपनी मांग के समर्थन में आवाज उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब उन्हें सूचना मिली कि बहुजन शायर अभिषेक जाटव को छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक दिया है तो वह एसपी कार्यालय के पास बैठ गए। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, रोहित कुमार मेडिकल वाले, मानव कुमार आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर


























