हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता गफ्फार चौधरी जिला कार्यकारिणी सदस्य ने की और संचालन माहिर खान ने किया। इस मासिक बैठक में क्षेत्र के बिजली की जर्जर लाईन की समस्या को लेकर बात की गई। किसानों को गन्ना पेमेट में ब्याज दिया जाए। आवारा पशुओं ने किसानों का जीना मुश्किल कर रखा है। आए दिन किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं। बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से गेहूँ और सरसों की फसल बर्बाद हो गई जिसका किसान को मुआवजा दिया जाए।
इन सभी मांगों को लेकर धौलाना तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मासिक पंचायत में शामिल चौधरी सुन्दर सिंह गुर्जर अध्यक्ष ब्लाक धौलाना, अली नवाज, शाहनवाज, खलीफा हारून, रहीस खान, कलूवा ठेकेदार, कर्मवीर गुर्जर, यशपाल गुर्जर, विकास गुर्जर, बाबू शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, मनोज नागर भाकियू चढूनी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश, पूरन सिंह, युनुस सेफी, मनवीर सिंह तोमर, शीशपाल, कुलदीप त्यागी, चन्द्रपाल, दर्जनों लोग शामिल रहे।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878



























