हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ओयो होटलों का संचालन हो रहा है। नियम विरुद्ध चल रहे कई ओयो होटलों को तो नोटिस भी दिया जा चुका है। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र भी अवैध रूप से होटल चल रहे हैं। जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव लोदीपुर में गढ़ रोड पर एक होटल खुला है। सीवी शाइन होटल के नाम से खुले इस होटल पर ओयो का बोर्ड भी लगा हुआ है। गांव वाले नियम विरुद्ध संचालित इस ओयो से बेहद परेशान है जिन्होंने सीवी शाइन होटल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं हाल ही में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने 40 होटलों को नियम विरुद्ध चलने पर नोटिस भेजा था जिनमे गढ़ रोड पर स्थित द सिगनेचर होटल भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: घर पर टंगा ओयो का बोर्ड, नियम विरुद्ध हो रहा संचालन:
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537



























