👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दबंगों ने महिला सहित बच्चों को जमकर पीटा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जौदापुर की देवकी ने बताया कि बुधवार को गांव का ही कुलदीप, मोहित, सतीश और रोहित उसके घर में जबरन घुस आए और गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध करने पर उन्होंने महिला और उसके बच्चों को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400































