हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में मायके आई महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
21 वर्षीय प्रियंका अपने मायके बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में आई हुई थी जिसके भाई अनिल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्होंने देखा कि प्रियंका का शव पंखे के कुंदे पर साड़ी के फंदे से लटका हुआ था जिसके बाद उन्होंने तुरंत दरवाजा तोड़ते हुए कमरे में प्रवेश किया और शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। दरअसल परिजनों ने प्रियंका को पुकारा लेकिन कोई आवाज ना आने पर जब वह कमरे के पास पहुंचे तो खिड़की से झांक कर देखा महिला का शव लटका हुआ था। परिजनों के अनुसार पिछले महीने 14 फरवरी को बुलंदशहर के गांव इनायतपुर के रहने वाले टीटू के बेटे नानक चंद से प्रियंका की शादी हुई थी। शादी के बाद प्रियंका मायके आई हुई थी जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537































