👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आजम नगर निवासी प्रदीप कुमार का शव बरेली के फरीदपुर में मिला है। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पिछले 8 वर्षों से फरीदपुर के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्य कर रहा था। मंगलवार की शाम को वह अपनी शिफ्ट पूरी कर कमरे पर चला गया। बुधवार की सुबह जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो साथी कमरे पर पहुंचे तो चारपाई पर शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। बरेली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
























