👁 0 views Views
सामूहिक विवाह आयोजन में जोड़ों का वैवाहिक जीवन में प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हापुड़ ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन किया गया। नवदम्पत्तियों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। प्रदेश सरकार की योजना के तहत नवदम्पत्तियों के भोजन व फेरों आदि की सामूहिक व्यवस्था की गई जबकि उपहार आदि दिए गए और नकदी बैंक खाते में भेजी गई।
हापुड़ के विधायक विजयपाल आढ़ती, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर ने समारोह में हाजिर होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103



























