ईश्वर मन में , आत्मा में अनुभूति का विषय है
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज हापुड़ में गुरुवार को आयोजित ऋषि बौद्धोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित प्रातः कालीन सत्र में मुंबई (महाराष्ट्र) से पधारे आर्य भजन उपदेशक अभिषेक शास्त्री ने देश भक्ति के भजनों द्वारा वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया । आचार्य संजय याज्ञिक ने अपने प्रवचन में ईश्वर को मन व आत्मा में अनुभव करने का विषय बताया । चतुर्थ दिवस की सांय कालीन सभा में आचार्य ने बताया “पंडित लेखराम ने बलिदान होना स्वीकार किया किंतु धर्म परिवर्तन करना स्वीकार नहीं किया” तथा इस दिवस को प्रेरणा दिवस व संकल्प दिवस मनाने पर विशेष बल दिया । इसी सत्र में अभिषेक शास्त्री द्वारा भारत मां शेरोंवाली वाली है तथा वंदे मातरम गाना होगा आदि इस प्रकार के अनेकों भजनों द्वारा श्रोताओं को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया इस अवसर पर डी ए वी पब्लिक स्कूल हापुड़ के प्राचार्य डॉ विनीत त्यागी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री संदीप आर्य ने किया इस अवसर पर जिला सभा गाजियाबाद के उप प्रधान सुरेंद्र पाल सिंह , ओमेंद्र चंद्र दत्त , आर्य समाज मुरादनगर धेधा के प्रधान चमन सिंह तथा आर्य समाज निजामपुर से भी आर्य जन उपस्थित रहे ।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























