मॉर्निंग रेड में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले 18 को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के समीप के गांव लालपुर और पटना मुरादपुर बिजली घर के फीडर पर लाइन लॉस की शिकायत ऊर्जा निगम की टीम को लगातार मिल रही है जिसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने तीन स्थानों पर मॉर्निंग रेड की और 18 लोग कटिया डालकर चोरी करते हुए विभाग को मिले जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
18 को पकड़ा:
ऊर्जा निगम की सख्ती के बावजूद भी लोग मानने को तैयार नहीं है और वह लगातार बिजली चोरी कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी को सबक सिखाने के लिए ऊर्जा निगम की टीम ने बुधवार की तड़के तीन स्थानों पर छापा मारा और 18 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।
40 फीसदी लाइनलॉस की शिकायत:
एसडीओ देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीमों ने गांव लालपुर और गांव पटना मुरादपुर में रेड की। इसी के साथ ऊर्जा निगम की टीम ने रफीक नगर, राजीव विहार, त्रिलोकी पुरम, माजिदपुरा, अलीनगर, कोटा मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दापाड़ा, जगदीशपुरम, पीर बाद्दीन, किशनपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय आदि मोहल्ले में बिजली चोरी पकड़ी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



























