👁 0 views Views
कच्ची शराब के दो धंधेबाज जेल गये
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं कच्ची व अपमिश्रित शराब बनाने व बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध 50लीटर कच्ची शराब बरामद की है।आरोपी गांव बलवापुर के गौरव व चेतन है।आरोपियो ने कच्ची शराब बनाना व बेचना स्वीकार किया है।



























