हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने युवक और उसके परिजनों पर घर में घुसकर निकाह का दबाव बनाने और विरोध करने पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती के अनुसार दस जनवरी को गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के मयूर विहार की रूखसार, इंसाफ अली, साजिद, वाहिद, रहीसुद्दीन व पांच अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए। इन्होंने एक युवक से निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और दुष्कर्म का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























