हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सेवा भारती मातृ मंडल द्वारा होली समारोह का आयोजन बसती में किया गया। आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों के साथ होली समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सेवा भारती मातृ मंडल की बहनों द्वारा गायत्री मंत्र का उच्चारण करके, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं संस्था द्वारा चलाई जा रही सिलाई केन्द्र में सिले हुए कपड़ों का वितरण, जरूरतमंदों में किया गया। हनुमान चालीसा का भी वितरण किया गया एवं उसके उपरांत सभी बहनों को अध्यक्ष - लविता बंसल ने संस्था के कार्यों के बारे में अवगत कराया गया एवं मंत्री सुरभि अत्रिश ने हिन्दू संस्कृति महत्वपूर्ण तथ्यों को साझा करा। कार्यक्रम में उपस्थिति, कोषाध्यक्ष – नीरा कंसल, संयोजिका- मिनाक्षी गोयल, अलका गुप्ता, कुसुमलता, यशोदा अग्रवाल, संगीता आदि बहनों की रही।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























