हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शक्ति वंदन कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति को वर्चुअल संबोधित किया।इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को गढ़ नगर गढ़ ब्लॉक में समस्त मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र को मोदी को वर्चुअल के माध्यम से सुना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा गढ़ नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा व भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता गढ़ नगर प्रभारी राहुल उपाध्याय ने की।
इस अवसर पर गढ़ नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के लिए प्राथमिकता रखते हुए काम कर रही है। यदि देश में महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है तो मोदी सरकार – भाजपा सरकार में ही सम्भव है। जिला मंत्री पिंकी त्यागी ने कहा कि पीएम मोदी हमारे परिवार के सदस्य हैं हम सभी महिलाएं, माता बहने पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही बनाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, नगर मन्त्री रोहित मल्होत्रा, गढ़ विधायक प्रतिनिधि मनोज मलिक, नगर महामंत्री गोपाल ठाकुर, अर्जुन सिंह, नरेश तोमर सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर पीएम मोदी का संबोधन सुना।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























