डॉ. अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डॉ अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल अंबेडकर नगर नई मंडी गढ़ रोड हापुड़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ लक्ष्मण सिंह गौतम ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। 100 मीटर की दौड़ में छात्रों में लविंश, हर्षित व मयंक ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा छात्राओं में प्राची, शगुन व प्रियांशी ने क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में संदीप, सौरभ व युवराज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में लविषा व अल्वी ने प्रथम दिव्या व अंशु ने द्वितीय तथा संध्या व मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा विशेष, सागर, चेतना शमिक, आयुष, शैकी,मानव, प्राची, वैषणवी ने प्रथम, एलीना तनु मयंक रितिक, लवी, क्रष्ण, रानी,अनू ने द्वितीय गुरुक्बस, गौरव, कार्तिक व वासुदेव शिवम, कंचन, सागर, पारूल सोनी ने अपनी अपनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार गौतम, रेखा रानी, चेतन प्रकाश, मीनू ,प्रीति, कंचन, प्रवीण कुमार, रवि कुमार, सोनाली, अदिति, रितु, निशा, मंजू ,अरविन आदि अध्यापक उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606




























