👁 1 views Views
घायल बगुले को दिल्ली के पक्षी औषधालय भेजा
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा संचालित नि:शुल्क पक्षी औषधालय पर बृहस्पतिवार को एक घायल बगुला उपचार के लिए लाया गया जिसे कुत्तों ने हमला कर बहुत बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। चिकित्सक डाoनिशात कौशिक ने बताया कि इसका उपचार यहाँ सम्भव नहीं है। पक्षी औषधालय समिति के कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने जैन समाज द्वारा लाल मन्दिर दिल्ली के पक्षी औषधालय पर बात कर प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली भेजा गया। घायल बगुला दिल्ली पहुंच चुका है जहां उसका उपचार जारी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





















