👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी घर में अकेली थी और परिजन सामान खरीदने के लिए बाजार गए हुए थे। मामला मंगलवार का है जब परिजन घर पहुंचे तो देखा कि किशोरी बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी थी जिसके बाद स्थानीय अस्पताल में किशोरी को भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना नहीं मिली। यदि कोई सूचना आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























