हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है और पदाधिकारी भी लगातार केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं को लोगों तक लगातार पहुंचा रहे हैं। क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल भी हर नागरिक को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को श्रीनगर कॉलोनी में स्थित सचिन अग्रवाल (मधु टाइल्स वाले) के आवास पर चाय पर चर्चा के दौरान सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया एवं अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का आवाह्न किया। इस अवसर पर डॉ अजय कस्तूरी, अमित गोयल, मनीष, अविनाश, नवीन, रीना गर्ग, निशांत, बृजेश सर्राफ, संदीप आर्य, नरेश अग्रवाल सहित अनेक बंधुजन उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























