हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड वाहनों की रफ्तार थम गई। तहसील चोपला से लेकर आर्य समाज तक भारी जाम लग गया। वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। तहसील चौराहा पर यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाते हुए नजर आए।
पिछले कुछ दिनों से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ाने की वजह से तहसील चौराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। स्थाई समाधान न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बताते चलें कि कचहरी, बुलंदशहर, मेरठ, दिल्ली, हापुड़ आने-जाने वाले लोग तहसील चौराहे से होकर गुजरते हैं। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो गई और दो मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को 20 मिनट लग गई जिसकी वजह से वाहन हाफ गए और स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों ने मांग की कि जाम से मुक्ति के लिए कारगर कदम उठाए जाएं और एक स्थाई समाधान निकाला जाए। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























