मानव झूठ बोलने की प्रवृति का त्याग कर मानव सेवा में जुटे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव अच्छेजा में स्थित एटीएमएस के परमार्थ कालेज आफ फार्मेसी में बुधवार को को एक योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन योग साध्वी देवादिति ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।उन्होंने ने युवाओं , विद्यार्थियों और अध्यापकों को मानव जीवन , आत्मा , मन और शरीर के विज्ञान को और मानव प्रवृत्तियों क्रोध, लोभ, झूठ से बाहर आकर मानव जीवन को उत्कृष्ट बनाने के विषय पर प्रेरणादायी , देश भक्तिपूर्ण उदबोधन से संस्था के वातावरण को ऊर्जा से भर दिया । संस्था ने योगाचार्य आशा सोमानी व श्रीमती अर्चना कंसल का आभार व्यक्त किया जिनके सौजन्य से साध्वी का संस्था में आगमन हुआ और सभी को उनका आशीर्वाद मिला । संस्था के चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल ने साध्वी देवादिति का शाल ओढ़ाकर पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606



























