कल इन क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत उपकेन्द्र पिलखुवा हिलेम पर 5 एम०टी०ए० पावर परिवर्तन की क्षमता वृद्धि कर 5 M.V.A. पावर परिवर्तक के स्थान पर 10 M.V.A. का पावर परिवर्तक रखने का कार्य कराया जायेगा, जिस कारण पिलखुवा नगर में मौहल्ला चंडी मंदिर व चंडी मंदिर के पीछे, टीचर कालोनी, मोहन नगर कालोनी में गली न० 1,2, व 3, रेलवे रोड, शिवाजी नगर, इस्लामनगर, साकेत, घास मंडी, नौरंगपुरी, खपुरा ग्राम अंचपल गढ़ी, डूहरी व हाइवे पर डूहरी रोड से चंडी मंदिर तक की विद्युत आपूर्ति गुरुवार को सुबह 9 को से शाम 7.00 को तक बाधित रहेगा। उक्त कार्य का ग्रीष्म काल में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुचारू ढंग से देने हेतु अति आवश्यक है। आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093

































