हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की सीमा का जल्द विस्तार होगा। शनिवार को लखनऊ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की बैठक में एचपीडीए की महा योजना-2031 के मास्टर प्लान का प्रस्तुतीकरण दिया जहां अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ने प्राधिकरण से सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी मांगा।
एचपीडीए के उपाध्यक्ष डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुतीकरण बेहतर रहा। मार्च की शुरुआत में महायोजना 2031 के लागू होने की पूरी उम्मीद है। योजना के तहत जिले में प्राधिकरण की सीमा का विस्तार होगा। जिले में प्राधिकरण की कुल सीमा का 51 फीस आवासीय क्षेत्र रहेगा जबकि 9.6 फ़ीसदी औद्योगिक क्षेत्र और पूरे क्षेत्र का 2.8 फ़ीसदी व्यावसायिक रहेगा।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512





























