हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने रविवार को आर्य कन्या डिग्री कालेज के सभाकक्ष में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर रामजन्म भूमि आन्दोलन से जुड़े रहे कार सेवकों को पटका ओढाकर, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जय श्री राम के उद्घोष से इलाका भक्ति मय हो गया। सम्मानित होने वालो मे प्रोफेसर राजेश गुप्ता, प्रोफेसर जे पी गर्ग, सुरेश चन्द जैन, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार गोयल सर्राफ, डाoविकास अग्रवाल, राम औतार, अशोक कुमार शर्मा, आनन्द कुमार आर्य,अवधेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रुप से शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री डाoविकास अग्रवाल ने कहा कि हजारो कार सेवकों के त्याग, बलिदान तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से ही अयोध्या में भव्य राममंदिर बन पाया है, कार सेवको के त्याग, बलिदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र गुजर ने कहा कि राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश में एक विशेष उत्साह है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र आर्य ने की जिसमे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुजर, राष्ट्रीय सचिव ईश्वर कुमारी शिशोदिया, शशी गोयल, अनिल गुप्ता, नरेश मिश्रा, ओमप्रकाश, विजय मित्तल, मनोज अग्रवाल,सुरेंद्र कबाडी, नरेंद्र शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:

































