👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई है। मोहल्ला प्रहलाद नगर से गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल पुत्र मुनेशपाल निवासी सिंभावली है जो फिलहाल हापुड़ देहात के मोहल्ला अंबेडकर नगर में रह रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से 18 पव्वे अवैध देशी शराब मिस इंडिया मार्का बरामद हुई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































