हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में जेठ ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जेठ ने पहले विवाहिता को पीटा, फिर उसके हाथ पर काटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ले की विवाहिता ने बताया कि कुछ समय पहले उसका पति लापता हो गया था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में उसका जेठ राजीव पीड़िता पर गंदी नजर रखने लगा। 15 फरवरी को जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जमीन पर पटक दिया। बचाव करने पर दातों से उसके हाथ पर काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























