समीक्षा बैठक से नदारद उपायुक्त उद्योग, दुग्ध विभाग तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
हापुड़(सू0वि0)(ehapurnews.com):विकास प्राथमिकता एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने संबंधित विभागों के साथ की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा मे बिजली विभाग की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होने प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान दुग्ध विभाग तथा पशुपालन विभाग की रैंक खराब होने और उचित जवाब ना देने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया इसके अलावा उपायुक्त उद्योग द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कोई भी आवेदन लम्बित ना रहने के निर्देश दिया।
जिला अर्थ और संख्याधिकारी ने बताया की 50 लाख से अधिक की कुल 39 परियोजना है। राजकीय महिला महाविद्यालय धौलना, गौ संरक्षण केंद्र धौलना, गढ़मुक्तेश्वर मे वृजघाट का निर्माण,आई आई टी बडौदा की समीक्षा के दौरान आईआईटी बडौदा को इसी माह पूरा करने के निर्देश दिया।
50 लाख से कम धनराशि वाली परियोजनाओं मे बाल विकास परियोजना कार्यालय गढ़मुक्तेस्वर, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कालेज तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारीगण मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए। उन्होने ने सभी संस्थाओं से उनको सौंप गए निर्माण कार्य को ईमानदारीपूर्वक तथा समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा संबंधित संस्था तथा संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर निर्माण कार्य पूरा करें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी , जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग /विद्युत/ जल निगम / सिंचाई सहित अन्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457































