👁 0 views Views
पुलिस ने किया मतदान केन्द्रो का निरीक्षण
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद हापुड पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल ने मंगलवार को थाना धौलाना क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील धौलाना,देहरा,निधावली आदि मतदान केन्द्रों एवं अर्धसैनिक/पुलिस बल के ठहरने वाले स्थानों एवं जनपदीय बॉर्डर पर बनने बाले बैरियर्स पॉइंट का भ्रमण व निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना धौलाना प्रभारी देवेन्द्र विष्ठ भी उपस्थित थे।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































