👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 4887 वाहन अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं जिन्होंने तीन महीने में एनओसी नहीं ली तो इन्हें कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। एनओसी लेने के बाद प्रदेश के 34 जिलों में इन वाहनों का संचालन किया जा सकेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 10 वर्ष पूर्ण कर चुके डीजल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल व सीएनजी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। कुल 4887 वाहन अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं। यदि यह वाहन तीन माह में एनओसी नहीं लेते तो इनका पंजीयन निरस्त कर कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606





























